Rush Hero एक आर्केड खेल है। इसमें खिलाडियों को एक प्यारे से किरदार को नियंत्रित कर उस पर गिरती हुई चट्टानों से उसे बचाना है। कुछ चट्टाने बडी व छोटी हैं जबकि अन्य छोटी व तेज़ हैं। याद रहे, अगर चट्टान आप से टकराए तो खेल समाप्त हो जाएगा।
Rush Hero खेल में कंट्रॉल काफी सरल हैं: स्क्रीन को नीचे की ओर करें और गिरती हुई चट्टानों से किरदार को बचाने के लिए अपनी उंगली को एक ओर से दूसरी ओर ले जाएं, चट्टानों की संख्या हर सेकंड में बढ़ती जाएगी। ये सभी अलग दिशाओं से गिरेंगी, और आपके किरदार को आगे पीछे करने के लिए मजबूर करेंगी।
Rush Hero में आपका लक्ष्य अधिक से अधिक चट्टानों को चकमा देना है ताकि आप बेहतरीन अंक पा सकें। (चकमा दी गई हर चट्टाने के लिए आपको अंक मिलेंगे।) इस खेल में एक ऑनलाइन लिडरबॉर्ड है जहां आप दुनिया के अन्य खिलाडियों के साथ अपने स्क्रोर की तुलना कर सकते हैं।
Rush Hero खेल का विचार काफी सरल है लेकिन इसका गेमप्ले मजेदार है, यह कैचऐप खेलों के समान है। इसके ग्राफिक्स भी अच्छे हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 2.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Rush Hero के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी